राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

मोहला, 25 जून 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा किसानों से जुड़े कार्यों में विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, लंबित प्रकरण, अभिलेख शुद्धता, डायवर्सन, स्वामित्व योजना एवं आबादी पट्टा वितरण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के बैठक में फार्मर आईडी निर्माण और एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ किसानों कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों की शुद्धता पर भी जोर देते हुए कहा कि भूमि अभिलेखों में त्रुटियों का समय पर सुधार किया जाए, ताकि किसानों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्वामित्व योजना और आबादी पट्टा से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author