खपरी कला में जनता के बीच पहुंचे सांसद बृजमोहन, माइक लेकर पूछा- योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं?

*मोदी जी के 12 साल में गरीब, किसान, महिला और नौजवान के जीवन में खुशहाली आई : बृजमोहन अग्रवाल**प्रधानमंत्री आवास से लेकर जल जीवन मिशन तक, सांसद ने लाभार्थियों से सीधे लिया योजनाओं का फीडबैक**खपरीकला और मोहदी के विकास के लिए सांसद बृजमोहन ने 45 लाख रुपये की घोषणा की**खपरीकला में जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद खुद जनता के बीच पहुंचे, योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया*रायपुर 25 जून ।सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विकासखंड तिल्दा (नेवरा) अंतर्गत ग्राम खपरीकला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभाओं में एक-एक गांव जाकर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का निर्णय लिया गया है। खपरीकला इस अभियान का नौवां गांव है।कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंच तक सीमित नहीं रहे बल्कि स्वयं माइक लेकर जनता के बीच पहुंचे और सीधे ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, शौचालय निर्माण, गैस कनेक्शन और अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने एक स्वर में योजनाओं का लाभ मिलने की पुष्टि की।सांसद ने सरपंच से चर्चा करते हुए बताया कि खपरीकला में 120 प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं तथा 387 नए आवास स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना है कि कोई भी गरीब परिवार बिना पक्के घर के न रहे। हर घर में शौचालय, नल, बिजली और गैस कनेक्शन पहुंचे, इसके लिए लगातार काम हो रहा है।महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख किया और पूछा कि एक हजार रुपये प्रति माह मिल रहे हैं या नहीं। महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने की पुष्टि की। सांसद ने कहा कि यह योजना माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है।किसानों से चर्चा करते हुए सांसद ने धान खरीदी और किसानों को मिल रहे लाभों पर बात की। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।जल जीवन मिशन की चर्चा करते हुए सांसद स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे और पूछा कि घर में नल लगा है या नहीं। बच्चों ने नल लगने की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि अब बेटियों को पानी भरने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकती हैं।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, कॉलेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में खपरीकला क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी राज्य सरकार कार्य करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।इस अवसर पर सांसद ने ग्राम खपरीकला के बड़े तालाब में पिचिंग एवं पचरी निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा दुर्गा चौक के पास शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये तथा मोहदी गांव के देहानपारा में रंगमंच के पास तीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।सांसद ने कहा कि रायपुर की जनता ने उन्हें आठ बार विधायक, पांच बार मंत्री और अब सांसद बनाकर सेवा का अवसर दिया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी ग्रामीणों को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की बधाई और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, नगरपालिका के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला, श्री अनिल अग्रवाल, श्री नरसिंग वर्मा, श्री मनोज, सरपंच श्री रामेश्वर साहू, श्री हेकराम यादव, श्री भरत वर्मा, श्री हरीश वर्मा जी, श्री देवेंद्र यदु, रामनारायण नेताम, दुर्योधन यदु, तामेश्वर राते, पवन, अनुराधा, पुष्पा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author