कृषि स्थायी समिति की बैठक 30 जून को
बिलासपुर, 25 जून 2026/sns/- जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक सभापति की अध्यक्षता में 30 जून को शाम 4 बजे से कृषि विज्ञान केंद्र सरकण्डा के सेमिनार हॉल में होगी। बैठक में कृषि व उद्यान विभाग अंतर्गत खरीफ 2026 की तैयारी पर चर्चा, बीज एवं उर्वरक तथा नैनो यूरिया-डीएपी भंडारण वितरण की स्थिति एवं तैयारी पर चर्चा, पशु पालन, मतस्य पालन, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं क्रेडा में क्रियान्वित किये जा रहे विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।