सहकारिता सप्ताह में 6 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 जून 2026/sns/- राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी दिनों में जिले के प्राथमिक समितियों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन कराने एवं कार्यक्रम किये जायेंगे, जिसमें 30 जून को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन और सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ एवं समितियों की भूमिका पर परिचर्चा होगी। इसी प्रकार 1 जुलाई को इफको एवं कृभकों द्वारा ड्रोन से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी, मृदा स्वास्थ्य पर परिचर्चा, 02 जुलाई को संबंधित विकासखण्ड के कृषकों को विकासखण्ड से संबंधित मॉडल समिति का भ्रमण, सभी लैम्प्स एवं सहकारी समितियों में माईक्रो एटीएम, केसीसी कार्ड एवं रुपये केसीसी कार्ड वितरण, 03 जुलाई को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ द्वारा प्रकाशित पाक्षिक “सहकारी समाचार पत्र का प्रचार प्रसार 4 जुलाई को समिति द्वारा संचालित जनऔषधी केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 जुलाई को सहकारिता पर चिन्हित विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, क्विज प्रतिस्पर्धा, 6 जुलाई को वैकल्पिक उर्वरक का संगोष्टी एवं कार्यक्रम का समापन समारोह किया जाएगा। इस कार्यकम से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कृषकों एवं जनसामान्य के मन में सहकारिता की भावना का विकास होगा एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं के मदद से जन सामान्य आत्मनिर्भर होगा एवं जीवन में आर्थिक विकास किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहकारिता विभाग के अधिकारी ने सहभागी होने की अपील भी की है।