रायपुर जिला में वीबी जीरामजी एक्ट 2025 की हुई शुरूआत,कलेक्टर, सीईओ पहुंचे ग्राम बरौदा, किया पौधरोपण

रायपुर 2 जुलाई 2026/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से हो गया है। जिले के सभी 408 पंचायतों में इसकी शुरूआत हो गई है। इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी शामिल हुए। कलेक्टर और सीईओ ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत मुनगे एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने इस परिसर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस परिसर में आज 250 से अधिक पौधे रोपे गए साथ ही योजना के तहत 40 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 1200 पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर धरसींवा जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author