खनिज का अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव, 01 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में खनिज अमला द्वारा डोंगरगांव तहसील के ग्राम आसरा का सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सरपंच ने बताया कि ग्राम के नदी से रेत निकालना प्रतिबंधित किया गया है। मौके पर रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते नहीं पाया गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 52 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है और 18 लाख 95 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड राशि जमा करायी गई है। जिसमें अवैध उत्खनन के 9 प्रकरणों में 7 लाख 20 हजार 600 रूपए, अवैध परिवहन के 41 प्रकरणों में 10 लाख 33 हजार 200 रूपए एवं अवैध भण्डारण के 2 प्रकरणों में 1 लाख 41 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड राशि जमा करायी गयी है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

About The Author