जिले में अब तक 245.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बलौदाबाजार, 6 जुलाई 2026/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 6 जुलाई 2026 तक 245.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 386 मिमी, बलौदाबाजार में 277 मिमी, भाटापारा में 241.1 मिमी, कसडोल 235.4 मिमी,लवन 232.4 मिमी, पलारी में 229.7 मिमी, सिमगा में 216.5 मिमी, सोनाखान 197.9 मिमी एवं सुहेला 194 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह कुल 2210 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 245.6 मिमी है।