मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

अम्बिकापुर, 06 जुलाई 2026/sns/-  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय घघरी अम्बिकापुर में किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचना पटल एवं  वेबसाईट   www.surguja.nic.in  पर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम में आपत्ति होने पर परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा परीणाम से सबंधित दावा आपत्ति 09 जुलाई 2026  सायं 03ः00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author