ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 06 जुलाई 2026/sns/- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत सचिव के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीजापुर जिले में यह भर्ती स्थानीय निवासियों के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों से आवेदन 24 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर को शाम 5ः00 बजे तक प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
जिला पंचायत बीजापुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट http://bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author