सरगुजा में न्यायालयीन प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सीसीएमएस की होगी नियमित समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर, 07 जुलाई 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा जारी पत्र के अनुसार कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार राजस्व विभाग से संबधित न्यायालयीन प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से Court Case Monitoring System (CCMS) का संचालन किया जा रहा है, किन्तु जिलों में लंबित न्यायालयीन प्रकरण जो कि माननीय उच्च न्यायालय छ.ग बिलासपुर में विचाराधीन है। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में वर्तमान में सरगुजा जिले के 264 प्रकरण लंबित हैं। उक्त प्रकरणों में नियुक्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा समयावधि में जवाबदावा  (Complaince/Reply Filed) नहीं किया जा रहा है। जिससे अवमानना की स्थिति निर्मित हो रही है। जिला स्तर पर  Court Case Monitoring System (CCMS) पोर्टल के सुचारू संचालन, अनुश्रवण (Monitoring) करने हेतु प्रभारी अधिकारी न्यायिक शाखा एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सरगुजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में  (CCMS)   की समीक्षा बैठक आयोजित कर न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग  को अवगत कराएंगे।

About The Author