मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

रायपुर, 07 जुलाई 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

परीक्षा परिणाम की सूची विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि किसी विद्यार्थी को कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 09 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author