कलेक्टर जनदर्शन के ज्यादातर आवेदन में योजनाओं से लाभ देने की मांग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले के नागरिकों से उनके मांग, शिकायत के आवेदन स्वीकार किये। इन आवेदनों में पीएम आवास के प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने, पीएम आवास मांग, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और नाम हटाने, पीएम ज्योति दुर्घटना बीमा, भूमिहीन, महतारी वंदन, पीएम मातृ वंदना, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने, ग्राम भोथली में मुक्तिधाम, ट्राईसायकल और पेंशन की मांग तथा कब्जा हटाने, मारपीट, धमकी की शिकायत आदि शामिल थे।

About The Author