मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

जांजगीर-चांपा, 07 जुलाई 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 5 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम आदिवासी विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है तथा जिले की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जारी परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर 9 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

About The Author