अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर पांच वाहन चालकों को दी गई भावभीनी विदाईवर्षों की सेवा को किया गया सम्मानित


रायगढ़, 6 जुलाई 2026/sns/- जिला पंचायत कार्यालय में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों में वर्षों तक सेवाएं देने वाले पांच वाहन चालकों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में पशु चिकित्सा विभाग के वाहन चालक अमोल दास महिलांगे, महिला एवं बाल विकास विभाग के टीकाराम डनसेना, पशुपालन विभाग के श्रवण कुमार बागडोगी, वन विभाग के लाल बहादुर पैकरा तथा जिला पंचायत कार्यालय के तेरस मिंज को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्त वाहन चालकों को स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामनाएं भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया।

About The Author