कृषि महाविद्यालय भाटापारा में मनाया गया वृक्षारोपण सप्ताह
बलौदाबाजार, 8 जुलाई 2026/sns/- दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, भाटापारा में अधिष्ठाता डॉ. एच. एल. सोनबोइर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य इकाई द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय में वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न चयनित क्षेत्रों में स्वयंसेवकों, छात्रों, समस्त प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया l
सप्ताह भर के इस कार्यक्रम में नीम,कटहल के अलावा कुल 150 पौधे लगाये गए है l इसके अलावा कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते एक पेड़ माँ के नाम पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओं,हरियाली ही खुशहाली जैसे प्रेरणादायीं नारों के माध्यम से वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया l अंतिम दिवस 7 जुलाई को कुल 55 पौधें रोपित किये गए तथा छात्रों ने वृक्षारोपण विषय पर पोस्टर बनाए ल
कार्यक्रम के समापन में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अंगद सिंह राजपूत ने छात्रों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्ष हमे प्राण वायु प्रदान करने के साथ साथ मृदा एवं जल संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है l उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़ लगाने तक ही सीमित न रहकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिम्मेदार बनने तथा जीवन में अपने आस पास के खुले स्थानो में अधिक से अधिक पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।