सरगुजा संभाग में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-पुरुष/बहुद्देशीय कार्यकर्ता पुरुष की अंतिम पदक्रम सूची जारी
अम्बिकापुर, 09 जुलाई 2026/sns/- सरगुजा संभाग के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य संस्थाओं में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष/बहुद्देशीय कार्यकर्ता पुरूष के पद पर पदस्थ व कार्यरत कर्मचारियों की दावा आपत्ति निराकरण उपरांत 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में दर्शाने वाली अंतिम वरिष्ठता सूची व दावा आपत्ति निराकरण सूची अनुसार जारी किया गया है।
प्रकाशित अंतिम वरिष्ठता सूची व दावा आपत्ति निराकरण सूची को वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अपलोड एवं संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय के निर्धारित सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।