नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु आवेदन 19 जुलाई तक

बलौदाबाजार,9 जुलाई 2026/sns/- पलारी विकासखण्ड अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा ग्राम पंचायत फुडहरडीह, छेरकाडीह और कोसमंदी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से 19 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पलारी में कार्यालयीन अवधि में आवेदन जमा कर सकते है।

About The Author