26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 जुलाई तक
रायपुर, 09 जुलाई 2026/sns/- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 12 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक रायपुर में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल स्पर्धा बालक 15 एवं 17 वर्ष तथा बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा, रायपुर में एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता बालक 14, 17 एवं 19 वर्ष तथा बालिका 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए नेताजी सुभाष स्टेडियम (बॉक्सिंग रिंग), नलघर चौक, रायपुर में आयोजित होगी।