15 एवं 16 जुलाई को आईटीआई माना में होगी तारमिस्त्री परीक्षा

रायपुर, 9 जुलाई 2026/sns/- तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2026 का आयोजन 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), माना, रायपुर में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तथा अपात्र अभ्यर्थियों के अस्वीकृति सूचना पत्र डाक के माध्यम से भेज दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) तथा संभागीय विद्युत निरीक्षक कार्यालय, 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है।

About The Author