सुकमा में 12 जुलाई को सीजी पीएससी की सूबेदार-एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा
सुकमा, 13 जूलाई 2026/sns/- जिला मुख्यालय सुकमा में 12 जुलाई (रविवार) को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर एवं प्लाटून कमांडर (प्री) 2024 परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जिले के गवर्नमेंट बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, कुम्हाररास को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 203 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नोडल अधिकारी श्री शबाब खान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, क्योंकि सुबह 9रू45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। देर से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नवीन जिलों में पीएससी व व्यापम परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था से स्थानीय एवं आसपास के जिलों के युवाओं को बड़ी सुविधा मिल रही है।