पात्र हितग्राहियों को नियमित मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ
बिलासपुर, 16 जुलाई 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेशंन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को नियमानुसार पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से जून 2026 तक का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा, दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों को भी माह अप्रैल 2026 तक की पेंशन राशि एसएनए-स्पर्श के माध्यम से किये जा चुके है। समाज कल्याण के संयुक्त संचालक श्री टीपी भावे ने बताया कि माह मई-जून 2026 तक की पेंशन राशि एसएनए-स्पर्श के माध्यम से भुगतान किये जाने हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही हितग्राहियों के खाते में राशि अन्तरित हो जाएगी। सभी पात्र पेंशन योजना के हितग्राहियों का भुगतान समय पर किया जा रहा है।