विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव 19 जुलाई 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास के दौरान 20 जुलाई 2026 को स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 5.30 बजे आयोजित स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 130 —————–