बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
बलौदाबाजार, 20 जुलाई 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिले के पांच चयनित विद्यायलों में स्कूली बालिकाओं को एक माह का आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण संचालित की जा रही है।
यह प्रशिक्षण मिनीमाता शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय कसडोल, शास. उच्च. माध्य. विद्यालय चिखली, स्वामी आ. अग्रेजी माध्य. विद्यालय सोनाखान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्य. विद्यालय बोरसी ‘ब‘, शास. प्री. मैट्रिक अनु.जाति बालिका छात्रावास कसडोल में संचलित किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक मानसिक सामाजिक रूप से मजबूत एवं सशक्त बनाना ताकि वे किसी भी खतरे का सामना कर सकें। आत्मरक्षा कौशल आकस्मिक एवं विपरित परिस्थितियों से लड़ने के लिए स्वंय में आत्मविश्वास जागाता है प्रतिभागियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे किसी भी आपातकालीन अथवा प्रतिकूल परिस्थिति में स्वंय की सुरक्षा करने में सक्षम बन सके। प्रशिक्षणके दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के प्रभावी दांव-पेंच, मानसिक सजगता, आत्माविश्वास, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों एवं हेल्पलाईन की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में मार्शल आर्ट जैसे जूड़ो, कराटे, मुक्केबाजी शामिल हैं, जो महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक कौशल सिखाते है।
प्रशिक्षण का संचालन ब्लैक बेल्ट धारक, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों एवं अनुभवी मास्टर ट्रैनर संजय कुमार, कमल पटेल, सुश्री उमा कर्ष के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान की जा रही है।