जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को मिल रही सफलता

राजनांदगांव, 22 जुलाई 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए जेईई, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि इस वर्ष प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा में जिले के 91 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं अग्निवीर भर्ती में भी जिले के 37 युवाओं का चयन हुआ है। इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। वहीं कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से नियमित ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है

About The Author