नक्सली हिंसा में मृतकों के परिजनों को 55 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

बीजापुर, 24 जुलाई 2026/sns/-कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा में आम नागरिकों के मृत्यु होने पर प्रावधानुसार कुल 11 लाभार्थी को 55 लाख रूपए सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत वित्तीय सहायता की 50 प्रतिशत राशि पीड़ित/लाभार्थी के आधार से जुड़े बचत बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से तथा शेष 50 प्रतिशत राशि किसी राष्ट्रीयकृत बैंक/अनुसूचित वाणिज्यि बैंक में 03 वर्ष की अवधि के लिय सावधि जमा के रूप में लॉक ईन अवधि के दौरान तिमाही ब्याज और लॉक ईन अवधि के पश्चात मूल राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा करने हेतु निर्देश दिया गया है।

About The Author