बाईक में 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाया आरोपी 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2026/sns/-आबकारी आयुक्त पी एस एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला स्तरीय उड़नदस्ता  द्वारा गवाहों की उपस्थिति में भकुर्रा अमलीडीपा मार्ग पर संदिग्ध वाहनो की विधिवत जाँच तलाशी लेकर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

वाहनों की तलाशी के दौरान ग्राम भीमसेनडीह निवासी आरोपी ललित जायसवाल पिता सहदेव के दोपहिया वाहन बजाज प्लेटिना क्रमांक

CG 13 AS 2154 में 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब पर वाहन जप्त किया गया और आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।

About The Author