कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये, जहां विगत रविवार शाम को नजदीकी ग्राम बड़े घोठला निवासी देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी कार में बने पुल के नीचे लातनाला में बरसात के भारी बहाव पानी में बह गए थे। कलेक्टर एसपी ने राज्य आपदा राहत (एसडीआरएफ) की टीम और ग्रामीणों से कार में सवार पति पत्नी की तलाशी और घटना के संबंध में की जानकारी ली।

रविवार को जब घटना घटित हुआ उस समय पुल के नीचे से पानी बह रहा था। इसका वीडियो रिकार्ड मिला है, वहीं चालक द्वारा गाड़ी चलाने के दौरान असावधानी बरती गईं, उस समय वहां मौजूद 6-7 लोगों के द्वारा बचाने के बजाय मोबाइल में वीडियो बनाया गया, जिसके कारण दुर्घटना घटित हुआ। दुर्घटना के समय तत्काल यदि लोगों के द्वारा मदद किया जाता तो पति पत्नी को बचाया जा सकता था।

About The Author