प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की वार्षिक कार्य योजना को मिली मंजूरी

बिलासपुर, 28 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में वर्ष 2026-27 के लिए तैयार वार्षिक विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार वार्षिक विस्तृत कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सभी नामांकित सदस्यों की उपस्थिति में योजना के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद डीपीआर को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय समन्वय समिति के सभी नामांकित सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author