आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 29 जुलाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बरमकेला के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे आमाकोनी, मुंगलीपाली एवं मेहरपारा का प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी अभ्यर्थी आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा आपत्ति हो तो वे 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन माध्यम से अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि इन रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया जाकर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है। दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जायेगा, केवल कार्यालयीन स्तर से हुई लिपिकीय त्रुटि पर दावा आपत्ति मान्य होगा।

About The Author