ठेकेदारों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश

बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026/sns/- जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने के कार्य अब तय समय सीमा में करना होग़ा।लापरवाही पर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड और अधिकारियो पर कार्यवाही होगी। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियो और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा क़ि जल जीवन मिशन शासन की अति महत्वकांक्षी अभियान है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में हर -घर नल से जल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा क़ि कार्य पूर्णता के लिये ठेकेदारो को कई बार समय विस्तार देने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुए है,लेकिन इस बार अंतिम रूप से समय सीमा निर्धारित की जा रही है। तय समय -सीमा के भीतर काम पूरा नहीं होने पर संबधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। उन्होंने चरबद्ध ढंग से विकखंडवार समय पर शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए पहले चरण में विकासखंड बलौदाबाजार और पलारी में आगामी सितम्बर 2026 तक प्रत्येक गांव में हर घर जल पहुंचाने समय निर्धारित किया। इसके साथ ही शेष विकासखंडो में मार्च 2027 तक़ सभी कार्य पूर्ण कराने कहा।उन्होंने कहा क़ि जिन स्थानों पर जल स्रोत की समस्या है वहां जिला प्रशासन द्वारा जल स्रोत की व्यवस्था कराई जाएगी,जल स्रोत उपलब्ध होने के बाद एसडीओ और सब इंजीनियर शीघ्र स्रोत से पानी टंकी तक ले जाने का कार्य एवं हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य 15 दिन में पुरा करायेंगे।

कलेक्टर ने कहा क़ि हर घर नल से जल का कार्य पूरा रा होने के पश्चात् 6 माह तक पीएचई द्वारा ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान पंचायतों में पाइप बिछाने के लिये ठेकेदार द्वारा तोड़े गये सड़क एवं नालियों की मरम्मत कराने के पश्चात् ही ग्राम पंचायत संचालन हेतु हैंड ओवर लेंगे। ग्राम पंचायत पम्प संचालन हेतु ऑपरेटर की व्यवस्था के लिये परिवारों से शुल्क का निर्धारण करेंगे।

बताया गया क़ि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में 5 मल्टी विलेज़ स्कीम के तहत 166 गांव में हर घर नल से जल पहुंचेगा। इसमें विकासखंड कसडोल में गिरौदपुरी एवं खर्वे समूह जल योजना, भाटापारा अंतर्गत अहिल्दा-पंडरिया एवं बिटकुली समहू जल प्रदाय, सिमगा अंतर्गत खंडुआ समूह जल प्रदाय योजना शामिल है। इसके साथ ही रिट्रो फिटिंग एवं एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के तहत शेष ग्रामो में भी मार्च 2027 तक़ कार्य पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,पीएचई के कार्यपालन अभियंता नमित कोसरिया सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author