कलेक्टर ने 13 दिव्यांगजनों को प्रदान किये सहायक
बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम चिन्हांकित दिव्यांगं को जनदर्शन में आए 13 दिव्यांगजनों सहायक उपकरण प्रदान किया।सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
विकासखण्ड सिमगा के ग्राम चौरेंगा निवासी बीरु वासूदेव एवं ग्राम रानीजरौद निवासी मोहन लाल कुर्रे को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल तथा ग्राम उड़ेला निवासी मेमिन निर्मलकर को हस्त चलित ट्रायसायकल वितरण किया गया। सिमगा विकासखण्ड के ग्राम हथबंद निवासी साधे रात्रे एवं ग्राम रावन निवासी कु, सुमन्त वर्मा को कृत्रिम पैर वितरण किया गया। विकासखण्ड भाटापारा के ग्राम सिंगारपुर निवासी भीखमा साहू को श्रवण यंत्र, विकासखण्ड पलारी के ग्राम भोथीडीह निवासी यशवन्त कुमार को कृत्रिम पैर एवं ग्राम कोनारी निवासी सूरज बारले को कृत्रिम हाथ, पैर, पंजा, प्रदान की गई।
ग्राम गुचीपार निवासी हर्ष साहू को कैलिपर,ग्राम बिटकुली निवासी अंश खरे को कैलिपर पैर, पंजा, ग्राम बरपाली के सेवकराम निराला को कृत्रिम पैर, भाटापारा निवासी यशोदा बाई साहू को कृत्रिम पैर प्रदान की गई। विकासखण्ड बलौदाबाजार के ग्राम अहिल्दा निवासी तिजउराम निषाद को कृत्रिम पैर वितरण किया गया।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकें।