आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 8 अगस्त तक
बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार अंतर्गत कुकुरदी केन्द्र क्रमांक-01, एवं पालना केन्द्र छुईहा मालगुजार में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये थे।परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा जांच व परीक्षण पश्चात दावा आपत्ति आमंत्रित किए जाने हेतु प्रथम अंतिम सूची तैयार किया गया है। जारी अंतिम दावा आपत्ति सूची पर किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति करनी है तो समस्त दस्तावेज सहित आनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से 8 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते है।