बकायादारों पर प्रशासन सख्त दो दिन में राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति की होगी कुर्की

बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026/sns/- विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत बैंको से ऋण लेकर राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। अंतिम चेतावनी के रूप में दो दिन में राशि जमा करनी होगी अन्यथा उनकी चल- अचल संपत्ति की कुर्की की जाएगी।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार बलौदाबाजार सहित बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक एवं अन्य राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बलौदाबाजार शहर के बकायादार के घर पर दबिश दिये। इनमे रामजी सेन, नसीम खान, नईम अहमद, रामजी फेकर, इलियास रजक, रीना साहू, मोहम्मद गुलफाम खान एवं अन्य शामिल हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लोन लेकर डिफाल्टर रहे और मांग सूचना जारी होने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं किया है।बकायादारों ने दो दिन में बकाया राशि जमा करने एवं खाता बंद करने की सहमति दी गई। दिये गये समयावधि में राशि जमा नहीं करने पर उनके चल- अचल संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी एवं बैंकों की राशि का समायोजन किया जाएगा।

यह अभियान लगातार चलता रहेगा इस क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक आदि सभी की वसूली की कार्यवाही की जानी है।

About The Author