आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चिरचारीकला में योगाभ्यास सत्र का आयोजन

राजनांदगांव, 30 जुलाई 2026/sns/- आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिले के आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चिरचारीकला में योग प्रशिक्षक श्री विनोद कुमार सोनी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योग सत्र में शामिल ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास करने एवं योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रत्येक बुधवार को बीपी एवं शुगर के मरीजों को सेंटर में सुबह योग के लिए आने की सलाह दी गई। इस दौरान पौधरोपण किया गया तथा पौधों का वितरण किया गया।

About The Author