आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 30 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 13 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आंगनबाड़ी केन्द्र अकलोरडीह केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक -03 में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।