छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कबीरधाम में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू

कवर्धा, 31 जुलाई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी), कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अंतिम चरण के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन, काउंसलिंग कर प्रवेश का लाभ ले सकते हैं।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि डिग्री पाठ्यक्रमों में डेटा साइंस, वीएलएसआई एवं पावर सिस्टम शाखाओं में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध है। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम चरण का ऑनलाइन पंजीयन 8 अगस्त 2026 तक तथा डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट http://dte-cg-gov-in     अथवा  http://cgdte-admissions-nic-in  के माध्यम से ऑनलाइन लॉगिन संस्था में उपस्थित होकर कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9981373136 एवं 8770935274 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author