कबीरधाम के छात्रावास-आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
कवर्धा, 31 जुलाई 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग, कबीरधाम द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा स्वीकृत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के बाद कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देकर छात्रावास एवं आश्रम की आवासीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों तथा उनके पालकों को सूचित किया जाता है कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित छात्रावास एवं आश्रम में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों में रिक्त सीटों में आदिवासी बालक प्राथमिक आश्रम बैरख (3 सीट), आदिवासी कन्या प्राथमिक आश्रम बोक्करखार (10 सीट), आदिवासी बालक माध्यमिक आश्रम दामापुर (3 सीट), अनुसूचित जाति कन्या प्राथमिक आश्रम इंदौरी (10 सीट), अनुसूचित जाति बालक प्राथमिक आश्रम कुम्ही (25 सीट), प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास दामापुर (10 सीट) तथा प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास किशुनगढ़ (27 सीट) शामिल हैं। आदिवासी विकास विभाग ने इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन प्रस्तुत कर छात्रावास एवं आश्रम की आवासीय सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।