दावा-आपत्ति सूचना
बीजापुर, 31 जुलाई 2026/sns/- सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना उसूर, जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 20/2026 में आर्स एक्ट की धारा 25 एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 38, 39(2) एवं 40 के अंतर्गत जप्त नगद राशि 17 लाख 20 हजार रूपये के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिधारण ( Retention ) की कार्यवाही की जा रही है। यदि उक्त जप्त नगदी के संबंध में किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य किसी पक्ष का कोई दावा, स्वामित्व अथवा आपत्ति हो तो वह अपने समस्त दस्तावेजों एवं प्रमाणों सहित 04 अगस्त 2026 को समय अपरान्ह् 03ः00 बजे अथवा उसके पूर्व सक्षम प्राधिकारी (श्री राजेश तिग्गा, अवर सचिव छ0ग0 शासन गृह विभाग मंत्रालय रायपुर) के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है ।
निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।