शासकीय पालीटेक्निक बीजापुर में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर
बीजापुर, 01 अगस्त 2026/sns/- राज्य की पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छ0ग0 शासन के अधीन शासकीय पालीटेक्निक, बीजापुर में प्रवेश हेतु अंतिम एवं 4थे राऊंड के प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई 2026 से 08 अगस्त 2026 तक किया जाना है। 12 अगस्त 2026 को मेरिट सूची जारी की जावेगी, तत्पश्चात् प्रवेश की कार्यवाही 13 एवं 14 अगस्त 2026 को होगी। जिला बीजापुर में संचालित पालीटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है। काउंसिलिंग/रजिस्ट्रेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 9584846620, 9399971057 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है या अभ्यर्थी स्वयं संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।