लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित
दुर्ग, 02 अगस्त 2026/sns/*- जिला मुख्यालय दुर्ग में 3 अगस्त 2026 को वित्त मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिला पंजीयक सुश्री प्रियंका श्रीरंगे ने बताया कि सोमवार 3 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11. 30 बजे आयोजित होने वाला “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय दुर्ग” का लोकार्पण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।