शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा में 5 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप

कवर्धा, 4 अगस्त 2026/sns/-शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा में 5 अगस्त 2026 बुधवार को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (किसी भी व्यवसाय) एवं अन्य योग्यताधारी युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से टीम लीज पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत स्टेलेंटिस, तमिलनाडु के द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा पहुंचकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

About The Author