आत्मसमर्पित नक्सलियों को 6 करोड़, 60 लाख, रूपए प्रोत्साहन राशि संवितरण

बीजापुर, 05 अगस्त 2026/sns/- राज्य में सक्रिय रूपये 5 लाख या अधिक के ईनामी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार शासकीय सेवा प्रदान नहीं किये जाने के एवज में एकमुश्त राशि आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत लच्छू फरसा को 5 लाख, मिटकी ककेम उर्फ सरिता को 8 लाख, सीनू पदम उर्फ चिन्ना को 8 लाख, सुशीला हेमला उर्फ बुज्जी उर्फ विमला हेमला को 5 लाख, लक्ष्मी माड़वी उर्फ खुटो को 8 लाख रूपये इसी तरह कुल 66 ईनामी आत्मसमर्पितों को 6 करोड़ 60 लाख रूपये प्रदाय किये जाने हेतु राशि आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति दी गई है।

About The Author