11 कार्यों के लिए 1.52 करोड़ मंजूर


बीजापुर, 06 अगस्त 2026/sns/- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में 11 कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 52 लाख 14 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 में बेलतीपदर रोड से आंगनबाड़ी केंद्र तक और वार्ड क्रमांक-14 में बाजार स्थल से पुसनार पहुंच मार्ग सहित 6 सी.सी. सड़कों के लिए कुल एक करोड़ 12 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से वार्ड क्रमांक-2, वार्ड क्रमांक-11, वार्ड क्रमांक-12 और वार्ड क्रमांक-13 में भी सी.सी. सड़कों के निर्माण कराए जाएंगे।

विभाग ने भैरमगढ़ नगर पंचायत में पांच आर.सी.सी. नालियों के निर्माण के लिए 39 लाख 39 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से शहर के वार्ड क्रमांक-8 और वार्ड क्रमांक-13 में एक-एक तथा वार्ड क्रमांक-15 में दो नालियों के निर्माण शामिल हैं।

About The Author