राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती के दस्तावेज सत्यापन एवं लखित परीक्षा के लिए मेरिट सूची जारी
कवर्धा, 7 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 14 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला चयन समिति के निर्णयानुसार पात्र अभ्यर्थियों की 1रू10 के अनुपात में दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा हेतु मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी मेरिट सूची एवं दस्तावेज सत्यापन तथा लिखित परीक्षा की समय-सारणी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https:://kawardha.gov.in पर देख सकते हैं। मेरिट सूची में शामिल सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा में भाग लेना सुनिश्चित करें। समय-सारणी की जानकारी भी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।