पर्वतारोही एंव सोलो साईकलिस्ट समीरा खान ने बेटियों का बढ़ाया हौसला
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2026/sns/- 37 से अधिक देशों और देश के दर्जनों राज्यों में सात हजार से अधिक किलोमीटर तक साईकिल से सफर करने वाली पर्वतरोही एवं सोलो साईकिल यात्री समीरा खान शुक्रवार को जिला बलौदाबाजार -भाटापारा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों का भ्रमण कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अतंर्गत बालिका सशक्तिरण को बढ़ावा देने एवं छात्राओ को आत्म निर्भर बनाने, लिंगभेद, दहेज और मानसिक व यौन उत्पीड़न जैसी सामाजिक बाधाओं का समाधान करने अपने साहसिक अभियानों और सोलो साइकिल यात्राओं के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का संदेश दिया।
भ्रमण के दौरान विकासखण्ड भाटापारा के डीडब्लू.पी. एस. स्कूल, गुरूकुल स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल रावनभाठा.शासकीय कन्या शाला भाटापारा, मयूर क्लब स्कूल भाटापारा एवं विकासखण्ड बलौदाबाजार में शाश्वत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल, पं. चक्रपाणी शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल अर्जूनी में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए समीरा खान की प्रेरणादायक अनुभवों को सुना तथा उनसे संवाद किया।
इस अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकारण लगवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें समय पर टीकाकरण कर अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। साथ ही शिक्षा का महत्व, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व क्षमता तथा अपने सपनों को साकर करने के लिए प्रेरित किया गया तथा जीवन में चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।