इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
अम्बिकापुर, 10 अगस्त 2026/sns- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 10 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज के सभाकक्ष में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें महाविद्यालयों में क्लब के माध्यम से माह-अगस्त में आयोजित होने वाले मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के सम्बंध में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन श्री अभिषेक मिश्रा के द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को ECINET मोबाईल एप की उपयोगिता के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथि जैसे 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के बारे में बताया।उन्होने यह भी बताया कि नवीन छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दो माध्यम से दर्ज करा सकते है। जिसमें ECINET के माध्यम से ऑनलाईन एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से फार्म 06 प्राप्त कर ऑफलाइन किया जा सकता है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया गया है।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सहा. प्राध्यापक डॉ. दीपक सिंह द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि मतदाता सूची तैयार करने और अद्यतन करने की बुनियादी जानकारी, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने और उसे समय-समय पर अद्यतन करने की पूरी प्रक्रिया एक निश्चित कानूनी ढांचे और तकनीकी प्रणाली के तहत काम करते है। मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका और जिम्मेदारियों से परिचित होना चाहिए। साथ ही ईवीएम वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया के बारे में नवीन मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी होना चाहिए। निर्वाचन से संबंधित गलत सूचनाओं और खबरों की पहचान करने की जानकारी दी गई। श्री गिरीश गुप्ता सहा. स्वीप के द्वारा यह कहा कि मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्राप्त जानकारी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आपके माध्यम से दिया जाना है। साथ ही आयोग द्वारा अगस्त माह में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। प्रशिक्षण में स्वीप से श्री रजनीश मिश्रा, समस्त महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।