बाढ़ से निपटने डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोराम नोडल अधिकारी नियुक्त

राजनांदगांव, 10 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत श्री श्रीकांत कोराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री श्रीकांत कोराम का मोबाईलन नंबर 7440713026 है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण (मॉक ड्रिल) के संबंध में बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु एक प्रभारी अधिकारी एवं प्रत्येक चिन्हांकित स्थलों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07744-220557 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

About The Author