छात्रवृत्ति भुगतान के लिए बैंक खाते में सुधार की अंतिम तिथि 15 अगस्त

सुकमा, 11 अगस्त 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक के छात्र-छात्राएं जिनकी छात्रवृत्ति बैंक खाता, बैंक आईएफएससी कोड, बैंक का नाम गलत होने, खाता बंद होने तथा बैंक खाता आधार कार्ड से सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि का भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। ऐसे छात्र-छात्रओं को एवं छात्रं के अध्ययनरत संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उक्त छात्र-छात्राओ का 15 अगस्त तक ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल में बैंक खाता से संबंधित ऑवश्यक संशोधन कराते हुए आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें, जिससे समय-सीमा में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

About The Author