स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को दुर्ग में आयोजित होगी स्वतंत्रता दौड़

दुर्ग, 11 अगस्त 2026/ sns/- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अगस्त 2026 को स्‍वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7.30 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग के मुख्य गेट से प्रारंभ होगी। दौड़ का मार्ग आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड, बस स्टैंड और चर्च रोड से होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचकर समाप्त होगा।
कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौड़ में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सैनिक, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।

About The Author