जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा की बैठक 14 अगस्त को
अम्बिकापुर, 12 अगस्त 2026/sns/- जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में सर्व सम्बन्धितों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।